भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में ब्लाक स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।