जामई के कांग्रेस विधायक सुनील उईके के परासिया शापिंग माल के अतिक्रमण को अंततः प्रशासन ने बुधवार को ढहा दिया। बुधवार सुबह दस बजे नायब तहसीलदार, सीएमओ पुलिस सुरक्षा में टीम के साथ शापिंग माल पर पहंुचे और कर्मचारियों ने हथौडों से 11:30 बजे दीवार को ढहा दिया। 11 बाई 66 की जमीन से अवैध निर्माण को ढहाया गया है। कांग्रेस के नेताओं ने धरना दिया।