Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 28, 2025
जमशेदपुर के टेल्को थीम पार्क तालाब से गुरुवार दोपहर 12 बजे लापता छात्र कुणाल कुमार (15) का शव बरामद हुआ। बारीगोड़ा निवासी कुणाल 26 अगस्त की सुबह एक्सरसाइज के लिए थीम पार्क गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। आज शव मिलने पर परिवारजन ने कपड़ों और गले पर मौजूद तिल से उसकी पहचान की। कुणाल कक्षा 10वीं का छात्र था।