रायडीह थाना क्षेत्र के बैर टोली गांव निवासी 63 वर्षीय रामकृष्ण सिंह को रविवार की रात एक जहरीले सांप ने कंबल में घुसकर काट लिया। घटना के वक्त बृद्ध खटिया के ऊपर कंबल ओढ़ कर सोया हुआ था। रामकृष्ण रात में खाना पीना खाकर घर से कुछ दूरी पर नए घर में सोने चला गया। आधी रात को पेट में ठंड का एहसास हुआ कुछ रेंगने में जैसा लगा। भगत ने मोर पंख से झाड़ फूंक किया।