ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की शाम 4:00 बजे तक किया गया। इस दौरान जमुई, सिकंदरा सहित अन्य प्रखंडों में महिला संवाद का आयोजन दो पालियों में किया गया। इस दौरान सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। वहीं कई महिलाओं ने अपने- अपने गांव की समस्याओं को रखा।