सोमवार को दोपहर दो बजे एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री विवेक पुजारी, जिला संयोजक नीरज सक्टा और छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक के नेतृत्व में छात्रों ने छठे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। क्रमिक अनशन पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा और एबीवीपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोबिन मेहता ने कॉलेज आकर छात्रों की समस्याओं को जाना।