भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत महिला सभागार गरमपानी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से अभियान में गति लाने व नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वाहन किया। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना ने कहा कि पार्टी हर बूथ पर 200 सदस्यों का लक्ष्य लेकर बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अभियान 1 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगा।