नीमच जिले को प्रदेश स्तर पर हुए गुप्त सर्वे में पुलिस कार्यों के मामले में पहला स्थान मिला है। मंगलवार को शाम 7 बजे करीब नीमच में हुई मासिक समीक्षा बैठक में आईजी उमेश जोगा ने यह जानकारी दी। उन्होंने उज्जैन जोन की कानून व्यवस्था को संतोषजनक बताया और कहा कि जमीनी विवादों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें राजस्व विभाग की भी मदद ली जाएगी। बैठक मे