ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नारो गांव में अत्यधिक बारिश से कच्चा मकान गिर गया है।जिसमें दुर्योधन कालिंदी,सुकराम कालिंदी,नासाद कालिंदी,निवारण कालिंदी एवं कार्तिक कालिंदि का कच्चा मकान गिर गया है।मकान गिरने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया।इस दौरान अनिल कुमार सिंह ने बीडीओ एकता वर्मा को जानकारी दिया।