सुखदेवपुर खेत में रविवार को एक विशाल मगरमच्छ नजर आने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव में मगरमच्छ की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया,वही इस घटना को देखने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं, मौके पर पहुंची वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।