गुरुवार दो बजे मिली जानकारी के ग्राम कोली निवासी शुभम नेगी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी कि वह केदारनाथ से नौकरी कर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अंशुल” बताया और खुद को फौजी बताया। दोनों साथ में कर्णप्रयाग तक आए और हिमालय लॉज में रात बिताई। इसी दौरान शुभम ने नया मोबाइल फोन कीमत लगभग 32,000) का खरीदा था।