नगर भितरवार में हर्षोल्लास के साथ निकाली तिरंगा यात्रा। नगर के बस स्टैंड से करैरा तिराहे तक निकाली तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राएं। एसडीएम संजीव जैन के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशभक्ति के गीतों पर निकली तिरंगा यात्रा ने नगर वासियों में भरा जोश।