हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में महा गौरवशाली मां शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप का कल भूमि पूजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।