धार में शानो-शौकत से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी।शुक्रवार सुबह 10:30 बजे ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरी आस्था और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। शहर की फिज़ा तक़रीबन रौशन हो उठी और चारों तरफ़ जश्न का माहौल दिखाई दिया। मुस्लिम समाज के हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा में जुलूस में शामिल हुए और नारे-तकबीर व सलाम के नारे बुलंद किए।जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़रा।