पचंबा थाना पुलिस ने मिस यूज केस में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तारी कर बुधवार को 12 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद इसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। गिरफ्तार आरोपी बेड़ा निवासी 29 वर्षीय ललन कुमार दास है। बताया गया कि आरोपी वर्ष 2022 में घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही थी।