बांदा जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र के रशिन के ब्यूर गांव में आज मंगवार की दोपहर 12 बजे कच्ची दीवार गिरने पर मलबे में दबने से महिला कुसमा पत्नी भगवान दीन घायल हो गई। कुसुमा अपने घर में ही दीवार के किनारे बैठकर खाना खा रही थी ,तभी अचानक दीवार गिर गई। वहीं परिजनों ने घायल कुसमा को सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।