शुक्रवार की दोपहर 2 बजे भाकियू स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय ने कहा कि जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निरंकुश हो गए। किसानों के मान सम्मान से खिलवाड़ हो रहा है। जिले के किसान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान हैं। जिले के विभिन्न थानों में किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।