जिले के ग्राम जुगरिया में सोमवार को एक आदिवासी महिला को सांप ने काट लिया। 50 वर्षीय सुशीला कोरकू सुबह घर के आंगन में पानी भर रही थी। इसी दौरान 2.5 से 3 फीट लंबे सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए। लेकिन हालत बिगड़ने पर आज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला की स्थिति में सुधार है।