बाईक सवार युवती पर दो मनचलों को कमेंट करना भारी पड़ गया,युवती ने फिल्मी स्टाईल में लडको की बाईक के आगे बाईक लगा के उन्हें रोका और फिर उतरते ही चाटे रसीद कर दिया और फिर उनकी धुनाई कर दी,इस बीच हंगामे को देखकर रुके राहगीरों ने भी मनचलो की धुनाई कर दी,करीब आधे घंटे चले इस विवाद के बाद दोनो मनचले भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए,मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है