पूर्णिया मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 की "ट्रॉफी गौरव यात्रा" बिहार के सभी जिलों से गुजरते हुए सोमवार को दोपहर लगभग ढाई बजे पूर्णिया पहुंची।यह यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है और इसका उद्देश्य हॉकी के प्रति लोगों में, खासकर युवाओं में,उत्साह और रुचि पैदा करना है।यह गौरव यात्रा बिहार के अलावा चेन्नई, चंडीगढ़,दिल्ली,ओडिशा,असम और झारखंड राज्यों से भी होकर गुजरेगी