24 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार शाम 4 बजे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का प्रथम कांकेर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लटिया, जिला अध्यक्ष महेश जैन, विधायक आसाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूलमालाओं से उनका