नया हरसूद में डोल ग्यारस पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। इस वर्ष डोल ग्यारस पर्व 3 सितंबर को आ रहा है। डोल ग्यारस पर्व पर नया हरसूद में करीब 8 से 9 डोलों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विराजित कर नगर का भ्रमण कराया जाता है। डोल ग्यारस पर्व पर निकलने वाले डोलों की आकर्षक साज सज्जा करने तथा झांकियों को मूर्त रूप देने में श्रद्धालु जुटे हुए हैं।