मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हरतालिका तीज का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हिंदू धर्म में यह व्रत विशेष महत्व रखता है। भारत के कई राज्यो के साथ झारखंड में इसे हरतालिका तीज के रूप में मनाया जाता है, जबकि दक्षिण भारत में यह पर्व गौरी हब्बा के नाम से प्रसिद्ध है। पर्व को लेकर महिलाओं में खुशी व उत्साह देखा गया l