दमोह कलेक्टर मिशा सिंह आज शनिवार शाम 6 बजे बांदकपुर पहुंची। जहां उन्होंने भगवान जागेश्वरनाथ के लिए जलार्पण कर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर जिले की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की। इसके बाद मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बैठक रूप में उनका जागेश्वरनाथ का चित्र भेंट कर स्वागत किया। वहीं इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।