खगड़िया प्रखंड अंतर्गत बलोर गांव से सैकड़ों का कांवरिया का जत्था शनिवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान एक ठेला पर मंदिर जैसा बनाकर शिवधुन के बीच कांवरियों का जत्था भजन गाते हुए पैदल देवघर जाते दिखे। शनिवार की शाम चार बजे कांवरियों का जत्था खगड़िया सोनमकी रोड से गुजरे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय लग रहा था।