फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स नोडल अधिकारी जनपद फतेहपुर अनुराग यादव ने निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी फतेहपुर रविंद्र सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना भी मौजूद थे। प्रमुख सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अधीक्षक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।