जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सही समय पर मदद कर अस्पताल पहुंचाने एवं पुलिस को सूचित करने वाले 2 व्यक्तियों को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने नेक व्यक्ति सम्मान से सम्मानित किया। मिली जानकारी संजय साह जगाती, पूर्व रेडक्रास सोसायटी चेयरमेन और अशोक लोहुमी को सम्मानित किया है।