मंगलवार को झोकन बाग स्थित अमन ब्राउन प्राइवेट कोचिंग में पढ़ने वाले 15 वर्षीय कक्षा 9 के छात्र को उसके अध्यापक ने किसी बात को लेकर कोचिंग में ही बेरहमी से पीटा था, इतना ही नहीं उसको अपमानित भी किया था, जिससे छात्र को मानसिक तनाव हुआ है और वह बहुत डरा और सहमा हुआ है। इस पूरे मामले की शिकायत छात्र के पिता अलंकार जैन ने बुधवार को नवाबाद थाने में की है।