आज 27 अगस्त बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार मिश्रा ने कहा कि होमगार्ड जवानों को एक वेतन, एक सम्मान मिलना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड डीएसपी मनीष कुमार भी समाहरणालय पहुंचे।