भांडेर नगर की पहूज नदी गणपति विसर्जन का जारी है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जहां पर 70 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार शाम 06 बजे तक किया गया है। विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल, गोताखोर और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद है। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते विसर्जन स्थल पर पहुंचे एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया।