धार जिले के निसरपुर पुनर्वास स्थल की इंदिरा कॉलोनी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर पांच फिट लंबा अजगर नजर आया। जिसे देखने के बाद परिवार वालों के होश उड़ गए। इसका पता तब चला, जब स्कूल जाने के लिए एक कमरे की रैक से बच्ची अपना बैग उठा रही थी, तभी उसे अजगर दिखाई दिया। अजगर को अपने सामने देख बच्ची की चीख निकल गई। मौके पर घर के अन्य सदस्य भी पहुंचे।