बुधवार को 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिमला पंचायत में भूस्खलन ने चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। ये महिलाएं अपने घर के पास कुछ काम कर रही थीं कि अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने घायलों चारपाई पर लिटाकर 35 किलोमीटर पैदल चलकर चंबा अस्पताल पहुंचाया।