मोरनी ब्लॉक के गांव डुह में पहाड़ खिसकने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद प्रभावित परिवारों को अपने टूटे मकानों को छोड़ना पड़ा। सोमवार को प्रशासनिक कर्मचारी और स्थानीय ग्रामवासी मिलकर पीड़ित परिवारों का सामान सुरक्षित स्थानों पर निकालने में जुटे रहे। पहाड़ खिसकने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई परिवार अस्थायी ठिकानों पर शरण लिए हुए हैं।