गणेश उत्सव समिति द्वारा शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मिसुरया वाली गली से गणेश भगवान की प्रतिमा के आगमन पर एक विशाल जुलूस महानगर में निकाला गया। इस भव्य आयोजन में शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस का मुख्य आकर्षण भगवान शिव की झांकी रही, जिसने सभी का मन मोह लिया। गाजे-बाजे और ढोल-ताशे की धुन पर देशभक्ति के गीतों ने वातावरण में जोश भर दिया।