गणेश विसर्जन के मौके पर सूरजपुर जिले में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां ग्राम पर्री के देवालय प्रांगण में विराजमान गणपति महाराज की प्रतिमा को क्रेन की मदद से पूरे सम्मान के साथ छठ घाट पर विसर्जित किया गया। यह नवाचार न सिर्फ सुरक्षित था, बल्कि पुल से मूर्ति गिराने की पुरानी प्रथा को चुनौती देते हुए एक नई दिशा दे रहा है।