सोमवार को 12 बजे परसिया भाजपा कार्यालय सेवा ही संगठन सेवा पखवाड़ा सह घर घर का जनसंपर्क अभियान को ले बैठक किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के द्वारा किया गया है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर के भारत सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यों को जन जन तक बताएंगे।