Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jan 7, 2025
युवा व्यावसायी संघ फूसरो के प्रतिनिधिमंडल आज मंगलवार को धनबाद डीआरएम कार्यालय में डीआरएम कमल किशोर सिन्हा से मुलाकात की। वहीं प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा से फूसरो में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर दिए गए नोटिस के संबंध में चर्चा की। धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि रेलवे प्रशासन जमीन की जांच पड़ताल करेगी।