अलीराजपुर। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में 18 अप्रैल से जारी 108 अखंड सुंदरकांड पाठ का समापन हो गया है। बजरंग भक्त मंडल के अनुसार दोपहर तीन बजे पाठ की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद पंडित निरंजन जोशी ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। महाआरती के बाद भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। अनुष्ठान में पूजारी पंडित मनोज शर्मा व अजय शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।