देवघर बाबा धाम से पूजा कर मधुबनी लौट रहा कांवरिया से भरा तेज रफ्तार बोलेरो वाहन जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के मनियड्डा के पास रविवार की सुबह 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बोलेरो पर सवार चार कांवरिया घायल हो गया। घायल कांवरिया की पहचान मधुबनी जिले के मंगरौना गांव निवासी केशव कुमार (45 )वर्षीय सन्नी (30) प्रदीप कुमार राय सहित अन्य के रूप में की गई।