जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत नारी संघ कार्यालय पर शनिवार 3 बजे घरेलू हिंसा अधिनियम से जुड़े प्रशिक्षण के बाद नारी संघ की महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। निदेशक पुष्पा पाल नें उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रकार और उससे बचाव के तरीके बताएं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद संघ की महिलाओं ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद की।