उदयपुर जिले के मन्देरिया गांव के समीप पत्थर निकालने की माइंस में भर पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद देर रात 11 बजे तक सहमति नही बनने से परिजनों शव नही उठाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों बच्चे घर से बकरियां चराने के लिए गए थे। इस दौरान चारो माइंस में भरे पानी मे नहाने के लिए चले गए। नहाते समय चारों बच्चे अत्यधिक गहराई में चले गए।