रांची के रिम्स अस्पताल से 21 अक्टूबर को एक नवजात बच्चा गायब हो गया था। झारखंड पुलिस ने राघोपुर थाने की मदद से मामले को सुलझाते हुए बच्चे को हाजीपुर के चांदपुरा पंचायत से बरामद कर लिया है। साथ ही बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। नवजात को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे उसके असली माता-पिता को मंगलवार शाम 5 बजे सौंप दिया है।