बिसाऊ नगरपालिका की लचर व्यवस्था को लेकर नगरवासियों ने अब मोर्चा खोल दिया है। कस्बे में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और खराब रोशनी को लेकर सोमवार सुबह नगरपालिका के सामने धरना-प्रदर्शन होगा। मिली जानकारी के अनुसार नगरवासी अपनी मांगों को लेकर सर्व समाज की ओर से भूख हड़ताल करेंगे। इस आंदोलन में भाजपा पदाधिकारी भी शामिल होंगे।