चंबल नदी के पिनाहट-उसेद घाट के बीच 09 दिन बाद स्टीमर सेवा गुरुवार सुबह से पुनः शुरू की गई। जल स्तर बढ़ने के कारण सेवा बंद थी। अब जल स्तर सामान्य होने पर आवागमन बहाल हो गया है। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों व किसानों को राहत मिली है। प्रशासन ने सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की है।