गोपालगंज थाना क्षेत्र के नाखरे वाली गली में शुक्रवार शाम को महिला का उसके घर में गला दबा कर हत्या कर दी गई।हत्या के बाद से महिला का बेटा गायब है। पुलिस जांच में जुटी है। हत्या के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। शाम 7 बजे पति जब लौटा तो उसने घर में पत्नी का शव देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जाँच की।