पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) दुकानों में पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचलाधिकारी (CO) की संयुक्त जांच टीम बनाकर जांच अभियान चलाया।