घोड़ाडोंगरी। नगर को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के प्रयासों को गति देते हुए नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास आर.एस. मंडलोई ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे नगर परिषद घोड़ाडोंगरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर कार्य प्रणाली की जानकारी एवं जनता को सुविधा उपलब्ध करने का आश्वासन दिया।