हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मैंबर इंदरजीत सिंह ने कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि स्वयं को पंथ प्रचारक कहने वाले बलजीत सिंह दादूवाल हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के प्रधान बनने के बाद FD हुई है।