नगर के विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति में आ रही समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद शहडोल के अध्यक्ष एवं पार्षदों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे लगभग सरफा डैम जल आपूर्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से पानी की आपूर्ति, पाइपलाइन की स्थिति तथा वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। अध्यक्ष एवं पार्षदों ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा किया।