पानीपत में एक महिला अचानक घर से लापता हो गई है। महिला 4 सितंबर को उस समय घर से गायब हुई, जब उसका पति काम पर गया था। घटना थाना इसराना क्षेत्र की है। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है। पति ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। शाम को जब वह घर लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी। उसने आसपास के क्षेत्र में पत्नी की तलाश की। ससुराल में भी फोन करके पता किया लेकिन